ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हिसार में सरकारी कर्मचारियों के 37 संगठन सरकार के खिलाफ हो चुके है। कई सरकारी संगठनों के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से मीटिंग कर 5 अगस्त को हिसार आने पर सीएम का घेराव कर उन्हें काले झंडे दिखाने की बात कही है। हरियाणा राज्य कर्मचारी संघ, भारतीय मजदूर संघ, हरियाणा बिजली बोर्ड कर्मचारी संघ और अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ की ओर से इसे लेकर संयुक्त रूप से पत्रकारवार्ता का आयोजन किया गया।
हरियाणा राज्य कर्मचारी संघ के महासचिव कृष्णलाल गुर्जर ने बताया कि जब तक प्रदेश के डेढ़ लाख कर्मचारियों को पक्का नही किया जाता तब तक जहां भी सीएम मनोहर लाल जाएंगे वहां उनका घेराव कर उन्हें काले झंडे दिखाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि विरोध करने वाले हरियाणा के सभी 37 संगठन एकजुट है। इसी के तहत 5 अगस्त को हिसार में आने पर सीएम का घेराव कर उन्हें काले झंडे दिखाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इससे पहले सभी संगठनों की एक बैठक सिरसा में हुई थी। बैठक में ही सरकार का विरोध करने का फैसला लिया गया था। उन्होंने बताया कि संघ कर्मचारियों की मांगों को लेकर पिछले काफी समय से सरकार को ज्ञापन दे रहा था, लेकिन सरकार ने उनकी कोई सुनवाई नहीं की। अब उनके पास सीएम का विरोध करने के अलावा कोई चारा नहीं है।
सीएम का घेराव कर काले झंडे दिखाएंगे कर्मचारी
ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हिसार में सरकारी कर्मचारियों के 37 संगठन सरकार के खिलाफ हो चुके है। कई सरकारी संगठनों के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप…
