ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिलें में एक चेक-पोस्ट के समीप सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने बताया कि लोलाल घाटी में सुरक्षाबलों के गश्ती दल पर आतंकवादियों की ओर से गोलियां चलाने के बाद दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ छिड़ गई।
आतंकवादियों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस महानिदेशक एस पी वैद्य ने ट्वीट कर मामले की जानकारी दी। पुलिस महानिदेशक ने इसका ज्यादा ब्योरा नहीं दिया।
गश्त कर रहे सुरक्षाकर्मियों पर फायरिंग
आतोकियों ने की सुरक्षाकर्मियों पर फायरिंग
सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में 2 आतंकी ढेर
पुलिस महानिदेशक ने ट्वीट कर दी जानकारी


