ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी के मामले लगातार सामने आ रहे है। ऐसा ही एक और मामला पटियाला राजपूरा रोड़ से सामने आया है जहा पर श्री गुरू ग्रंथ साहिब की बेअदबी की गई है।
मिली जानकारी अनुसार गांव खेड़ी फत्ता में बेअदबी का मामला सामने आया है। कहा जा रहा है कि एक महिला ने ही इस मामले को अंजाम दिया है।
फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। जांच के दौरान के पता चला है कि श्री गुरू ग्रंथ साहिब की के दो अंगों की बेअदबी की गई है। फिलहाल मामले पर कार्रवाई की जा रही है।


