ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आम आदमी पार्टी के नेता और पूर्व विपक्ष नेता सुखपाल खैरा ने 2 अगस्त को हो रही कन्वेशन को लेकर खुद पर उठ रहे सवालों को लेकर फेसबुक पर लाइव होकर सभी सवालों का जबाव दिया। जारी की गई वीडियों में सुखपाल खैरा ने कहा कि पिछले 48 घंटे से किसी ने ये अफवाह फैलाई कि उन्होने अकालियों के साथ गुप्त मीटिंग की है और साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि कन्वेशन के लिए रिसोर्ट को बदल कर स्टेडियम रखने के पीछे सरकार का हाथ बताया जा रहा। साथ ही उनको आरएसएस का एजेंट भी कहा जा रहा है।
https://www.facebook.com/SukhpalKhairaAAP/videos/2564947623531167/
सुखपाल खैरा ने अपने ऊपर उठ रहे सवालों को लेकर कहा कि इस कन्वेशन में सिर्फ पंजाब के हित को लेकर ही बात की जाएगी। साथ ही उन्होेने ये भी कहा कि पंजाब के लोगों का इतनी ज्यादा मात्रा में मिल रहा साथ को लेकर विरोधी पार्टी पागल हो गई है जिस कारण वो इस तरह की अफवाहें फैला रही है। जिस कारण कन्वेशन व्यर्थ साबित हो जाए। अपनी द्वारा जारी की गई वीडियों में सुखपाल खैरा ने ये भी कहा है कि कन्वेशन से पहले विरोधी पार्टिया उनके खिलाफ कई तरह के झूठे आरोप और उनके खिलाफ झूठा प्रचार कर सकते है ताकि लोग उनकी कन्वेशन में ना पहुंच सकें। जिस कारण सुखपाल खैरा ने सभी लोगों से अपील करत हुए कहा कि वो इन अफवाहों को दूर रख कर 2 अगस्त को होने वाली कन्वेशन में जरूर पहुंचे।
