ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के कृषि मंत्री ओपी धनखड़ पंचकूला में एक बुक रिलीज कार्यकर्म में शिरकत करने पहुंचे। इस दौरान पुस्तक का विमोचन करने के बाद धनखड़ ने पत्रकारों से बातचीत की। एसवाईएल पर इनेलो के हरियाणा बंद पर धनखड़ ने कहा कि हरियाणा जानता है कि एसवाईएल का फैसला हरियाणा के हक में आ गया है। अब हाईकोर्ट के माध्यम से इसका निर्माण होना बाकी है।
उन्होंने कहा कि एसवाईएल में पंजाब और हरियाणा दोनों राज्यों के बीच बहुत राजनीति हो चुकी है, लेकिन यदि अब भी एसवाईएल पर राजनीति हुई तो उसका नुकसान हरियाणा को ही होगा। इनेलो को सीख देते हुए धनखड़ ने कहा कि अब इनेलो को भी ये समझना चाहिए कि अब SYL पर राजनीति का कोई लाभ नहीं है। उन्होंने कहा कि एसवाईएल पर इनेलो की राजनीति लाभदायक नहीं, बल्कि नुकसान दायक है।
SYL पर अब राजनीति होने से होगा नुकसान-ओपी धनखड़
ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के कृषि मंत्री ओपी धनखड़ पंचकूला में एक बुक रिलीज कार्यकर्म में शिरकत करने पहुंचे। इस दौरान पुस्तक का विमोचन…
