ध्वजारोहण यमुनानगर में, लेकिन एटहोम होगा चंडीगढ़

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा सरकार ने 15 अगस्त के दिन जिला स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों में ध्वजारोहण करने वाले नेताओं और मंत्रियों की…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा सरकार ने 15 अगस्त के दिन जिला स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों में ध्वजारोहण करने वाले नेताओं और मंत्रियों की लिस्ट जारी कर दी है। इस बार सीएम मनोहर लाल जहां सिरसा में ध्वजारोहण करेंगे। वहीं, राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी यमुनानगर में ध्वजारोहण करेंगे।

https://www.facebook.com/livingindianewsharyana/videos/306129339952934/

यमुनानगर में 15 अगस्त के कार्यक्रम की समाप्ति के बाद राज्यपाल चंडीगढ़ जाएंगे। इस बार राज्यपाल की ओर से चंडीगढ़ में ही एटहोम (राज्यपाल की ओर से दी जाने वाली दावत) का कार्यक्रम रखा हुआ है। सीएम के साथ उनके मंत्रिमंडल के साथी भी शाम को चंडीगढ़ में एटहोम कार्यक्रम में शामिल होंगे। यदि किसी कारण से कोई अतिथि तय समय पर ध्वजारोहण के लिए नहीं पहुंच पाता तो उस जिले के डीसी को वहां ध्वजारोहण करने का जिम्मा दिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *