ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फरीदाबाद के पृथला इलाके के छायसा गांव में 15-16 जुलाई की रात को एक मकान पर हुए हमले में एक नया खुलासा हुआ है। हमले के समय की सीसीटीवी फुटेज सामने आने पर हमलावरों की अब पहचान हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहे हमलावरों में एक इलाके के इनेलो नेता का बेटा और दूसरा उनका भांजा है। हमलावरों ने नशे में ईंट पत्थरों से मकान पर हमला करने के अलावा वहां खड़ी एक गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था। अब पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देनी शुरू कर दी है।
https://www.youtube.com/watch?v=EkuQxEyP6io&feature=youtu.be
पहले हमलावरों ने मकान पर ईंट पत्थर बरसाए, जिससे मकान के शीशे टूट गए। उसके बाद जब मकान के लोगों ने दरवाजा नहीं खोला तो हमलावरों ने बाहर खड़ी गाड़ी के शीशे तोड़ना शुरू कर दिया। काफी देर तक वहां उत्पाद मचाने के बाद हमलावर गाड़ी के सभी शीशे तोड़कर वहां से फरार हो गए। पीड़ित श्याम भाटी की माने तो पुलिस ने उनकी शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला तो दर्ज कर लिया है, लेकिन उन्हें गिरफ्तार नहीं किया है। इस पूरे मामले पर पुलिस पीआरओ सूबे सिंह ने बताया कि ईंट पत्थरों से हुए हमले के बाद छायसा पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा।
