ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गैंगस्टर रूपिंदर गांधी के भाई मिंदी गांधी के कत्ल की जिम्मेदारी लेेने वाले और इस कत्ल को करवाने वाले गैंगस्टर गुरजोत गरचा की कैनेडा में मौत हो गई है। बता दें कि गुरजोत गरचा ने अपने फेसबुक अकाउंट पर मिंदी गांधी के कत्ल की जिम्मेदारी ली थी।
मिली जानकारी अनुसार गुरजोत गरचा रवि खवाजके के करीब था और वह किसी पार्टी में गया और उसके बाद रात को ही वह अपने मामा के घर जाकर सो गया। उसके बाद जब अगली सुबह जब उसको उसको उठाने की कोशिश की गई तो पता चला कि उसकी मौत हो गई है।
सूत्रों का कहना है कि गुरजोत गरचा की मौत ओवरडोज के साथ हुई है पर अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। गौरतलब है कि गरचा पंजाब का रहने वाला था। कहा जाता है कि गुरजोत गरचा पंजाब के गैंगस्टरों में मशहूर गैंगस्टर रिंदा संधू के साथ अच्छे संबंध खे और साथ ही रवि खवाजके ग्रूप के साथ भी उसके अच्छे संबंध थे।
बता दें कि गुरजोत गरचा उस समय चर्चा में आया था जब उसने अपने फेसबुक अकाउंट पर इस बात का खुलासा किया था कि उसने सुपारी देकर ही रुपिंदर गांधी के भाई मिंदी गांधी का कत्ल करवाया था



