पंचकूला दंगों में राम रहीम समर्थको को राहत, एक केस में सभी आरोपी हुए बरी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: 25 अगस्त 2017 को पंचकूला में हुए दंगों के मामले में राम रहीम को बड़ी राहत मिली है। दंगों के केस…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: 25 अगस्त 2017 को पंचकूला में हुए दंगों के मामले में राम रहीम को बड़ी राहत मिली है। दंगों के केस को लेकर दर्ज की गई एफआईआर 362 में आरोपी बनाए गए 6 लोगों को पंचकूला सेशन कोर्ट ने बरी कर दिया। बचाव पक्ष की वकील पूजा नागरा ने बताया कि एफआईआर नंबर 362 में ज्ञानीराम, सांगा सिंह, होशियार सिंह, रवि, तरसेम और रामकिशन को आरोपी बनाया गया था।panchkula_violenceइन सब पर दंगा करने के अलावा आगजनी और मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया था। कोर्ट ने मामले में सुनवाई के दौरान सबूतों के अभाव के चलते सभी आरोपियों को बरी कर दिया। गौरतलब है कि 25 अगस्त को पंचकूला की सीबीआई कोर्ट ने साध्वी यौन शोषण मामले में आरोपी गुरमीत राम रहीम को दोषी करार दिया था। इसके बाद पंचकूला में हिंसा भड़की थी, जिस पर पुलिस ने कई केस दर्ज किए थे। यकीनन साध्वी यौन शोषण मामले के बाद ये पहला मौका है, जब डेरा समर्थकों और गुरमीत राम रहीम के लिए राहत की खबर आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *