खुद को अध्यक्ष साबित करने में तंवर को हो रही दिक्कत-ओपी धनखड़

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सिरसा पहुंचे कृषि मंत्री ओपी धनखड़ ने एक बार फिर से दोहराया की एमएसपी पर केंद्र सरकार के फैसले से देश…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सिरसा पहुंचे कृषि मंत्री ओपी धनखड़ ने एक बार फिर से दोहराया की एमएसपी पर केंद्र सरकार के फैसले से देश का किसान खुशहाल होगा। इस दौरान उन्होंने इनेलो और कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। कृषि मंत्री ओपी धनखड़ ने इनेलो पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनके लिए अब थल पर कुछ बचा नहीं है। इसलिए जल पर झूठी लड़ाई लड़ी जा रही है। धनखड़ ने कांग्रेस में हुड्डा की रथ और तंवर की साइकिल पर यात्रा भी चुटकी ली। धनखड़ ने तंवर और हुड्डा का नाम लिए बिना कहा कि उन्हें कोई रथ पर नहीं बैठा रहा। OP dhankhadइसलिए वो साइकिल पर चल रहे है। इसलिए उन्हें खुद को अपनी पार्टी का अध्यक्ष बने रहने और खुद को अध्यक्ष साबित करने में ही कठिनाई हो रही है। धनखड़ ने कहा कि उन्हें तो कोई अपने कार्यक्रम में भी बुला नहीं रहा है। यदि वो किसी कार्यक्रम में उनके साथ चले जाते है तो उनकी पिटाई कर दी जाती है। इतना ही नहीं धनखड़ ने कहा कि वो खुद बयान दे चुके है कि रोहतक को जलाने वाले और उनकी पिटाई करने वाले एक ही लोग है। इसलिए उन्हें खुद को अध्यक्ष साबित करने में ही दिक्कत हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *