ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हथनीकुंड बैराज से छोड़े गए पानी के कारण दिल्ली के साथ अब फरीदाबाद में भी यमुना का जल स्तर बढ़ने लगा है। यमुना में जल स्तर को बढ़ता देखकर प्रशासन ने नदी के बीच में टापू बनाकर रह रहे कुछ लोगों को सकुशल बाहर निकाला। यमुनानगर के लगातार बढ़ रहे जल स्तर के कारण प्रशासन ने मुनादी करवाकर सभी को अलर्ट रहने की सलाह दी है।
किसान रामकुमार ने बताया कि यमुना के पानी के कारण उनकी पांच से 6 हजार एकड़ मे खड़ी फसल बर्बाद हो गई है। इसके अलावा एसडीएम राजेश कुमार ने यमुना के बढ़ते जल स्तर के कारण पृथला के लतीपुर गांव को खाली करने के आदेश जारी किए है। यमुना नदी के लगातार बढ़ते जल स्तर के कारण प्रशासन भी अलर्ट पर है। जिला प्रशासन ने एनडीआरएफ की टीम को भी अलर्ट पर रखा है।
जब टापू पर फंस गए लोग…
ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हथनीकुंड बैराज से छोड़े गए पानी के कारण दिल्ली के साथ अब फरीदाबाद में भी यमुना का जल स्तर बढ़ने लगा…
