RTA ऑफिस में खुलेआम पैसे ले रहा दलाल !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सरकार के जीरो टोलरेंस दावों की सच्चाई रेवाड़ी के आरटीए कार्यालय में साफ दिखाई दे रही है। दलाल सरेआम आरटीएम कार्यालय…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सरकार के जीरो टोलरेंस दावों की सच्चाई रेवाड़ी के आरटीए कार्यालय में साफ दिखाई दे रही है। दलाल सरेआम आरटीएम कार्यालय के बाहर बैठकर वाहनों की पासिंग और ओवरलोडिंग के नाम पर जमकर खेल खेल रहे है और अधिकारी है कि कोई भी कैमरे के आगे कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। वहीं, इस पर सरकार के मंत्री का कहना है कि अकेले सरकार इसमें कुछ नहीं कर सकती।

https://www.facebook.com/livingindianewsharyana/videos/305160146716520/

मनोहर सरकार ने आरटीए कार्यालय में फैले भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए सभी आरटीएम को हटाकर वहां की कमान एडीसी के हाथों में सौंपी थी, लेकिन इसके बाद भी भ्रष्टाचार और दलालों के चंगुल में फसे आरटीए कार्यालयों के हालात में कोई सुधार नहीं हुआ। आज भी ओवरलोडिंग और पासिंग के नाम पर आरटीए की नहीं, बल्कि वहां बैठे दलालों की ही चलती है। ऐसा ही कुछ रेवाड़ी में देखने को मिल रहा है। रेवाड़ी में ओवरलोडिंग वाहन बिना किसी रोकटोक के सडकों पर दौड़ रहे है। इन वाहनों से न केवल जाम की समस्या पैदा होती है, बल्कि लोगों की जान पर भी खतरा बना रहता है।

https://www.facebook.com/livingindianewsharyana/videos/305161493383052/

रेवड़ी में आरटीए कार्यालय के बाहर कुर्सी पर बैठा दलाल सरेआम लोगों से पैसे लेकर वाहनों की पासिंग का जिम्मा ले रहा है, लेकिन कोई भी इसे रोकने वाला नहीं होता।heavy viलोगो की माने तो रेवाड़ी में ओवरलोड वाहनों का कहर दिनोदिन बढ़ता ही जा रहा है, जिसके कारण शाम ढलते ही शहर की सड़कें इन यमदूतो के हवाले हो जाती है। स्थानीय लोगों की माने तो इस काम में सरकार का हाथ है, क्योंकि बिना सरकार के संलिप्तता के इन वाहनों के सड़क पर चलना तो दूर इनकी पासिंग भी नहीं हो सकती। capt ajayपूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव ने ओवरलोड वाहनों को लेकर सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि पहले सरकार ने चौराहों पर बूथ बनाकर वहां टीमें बैठाई थी, लेकिन अब उन्हें हटा लिया। उनके अनुसार अब चुनाव आने वाले है। इसलिए अब मैच फिक्स हो गया है, जिस कारण सड़कों पर ये ओवरलोड वाहन खुलेआम घूम रहे है।banwari lalइस बारे में जब जनस्वास्थ्य मंत्री बनवारीलाल से बात की गई तो उनका कहना था कि इसमें अकेले सरकार का कोई दोष नहीं है। लोगों को भी अपनी मानसिकता बदलनी होगी, क्योंकि जन सहयोग के बिना भ्रष्टाचार दूर नहीं हो सकता। rta officeखैर देखना होगा कि जीरो टोलरेंस का वादा कर सत्ता में आई मनोहर सरकार सूबे के आरटीए कार्यालय में फैले इस भ्रष्टाचार को कैसे रोक पाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *