ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: रायपुररानी के बडोना कला गांव में मंदिर में माथा टेकने गए परिवार का घर चोरों ने साफ कर दिया। गांव की रक्षा देवी ने बताय कि वो परिवार के सदस्यों के साथ गोगा माड़ी मंदिर में माथा टेकने गई थी। करीब आधे घंटे बाद जब घर वापस आए थे। मकान का दरवाजा टूटा हुआ मिला।
उन्होंने बताया कि चोर घर में रखी नकदी और जेवर चुराकर ले गए है। रक्षा देवी ने बताया कि चोरों ने उनके घर की सभी अलमारियों को खंगाला। जांच अधिकारी नीरज कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद सीन ऑफ क्राइम टीम से मौके का मुआयना कराया गया है। फिलहाल मामला दर्जकर लिया गया है और जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
