फिरोजपुर में बदमाशों के हौंसले बुलंद, दो दर्जन लोगों ने किया जानलेवा हमला

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में बदमाशों के हौंसले इतने बढ़ गए है कि वो पुलिस की गोली से बेखौफ होकर किसी भी वारदात को अंजाम…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में बदमाशों के हौंसले इतने बढ़ गए है कि वो पुलिस की गोली से बेखौफ होकर किसी भी वारदात को अंजाम दे रहे है ऐसा ही मामला फिरोजपूर के कस्बा ममदोट में पड़ते गांव चपाती से सामने आया है जहां पर कुछ हमलावारों ने एक घर में घुस कर तोड़फोड़ की। जानकारी अनुसार दो दर्जन से भी अधिक लोगों ने एक घर पर हमला कर दिया।

ferozepur

इस दौरान घर में मौजूद महिलाओं और बच्चों ने घर के अंदर छुपकर अपनी जान बचाई इसके बावजुद भी एक महिला बूरी तरह से घायल हो गई। वहीं दूसरी तरफ इस मामले पर पीड़ित परिवार का कहना है कि कुछ लोगों ने आपसी रंजिश के चलते उनके घर पर हमला कर दिया

ferozepur

साथ ही उन्होने उनके घर में खड़ी कार, और खिड़कियों को भी तोड़ दिया। हमलावारों ने महिलायों और बच्चों को भी ना देखते हुए उनके घर पर ईटों की बरसात कर दी

ferozepur

जिस कारण उनके घर की एक महिला सदस्य बूरी तरह से जख्मी हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ितों के बयानों के आधार पर बयान दर्ज कर लिया है और मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *