ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जम्मू- कश्मीर के पुलवामा जिले में शनिवार को आतंकियों की ओर से किए गए एक ग्रेनेड हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के चार जवान घायल हो गए । पुलिस अधिकारी के मुताबिक आतंकियों ने पुलवामा में श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर जॉब्रारा गांव में सीआरपीएफ के गश्त रहे दल पर ग्रेनेड फेंक दिया | जिससे चार सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ की 130 बटालियन के जवान जॉब्रारा चौक के पास थे।
तभी आतंकी आए और ग्रेनेड फेंक कर भाग गए। घायल जवानों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल जवानों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है और तलाशी के लिए इलाके को चारों ओर से घेर लिया गया है।
ग्रेनेड हमले में CRPF के 4 जवान घायल
पुलवामा के जॉब्रारा गांव में किया हमला
आतंकियों ने CRPF के गश्त रहे दल पर फेंका ग्रेनेड
पुलवामा के जॉब्रारा गांव में किया हमला


