ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में नशे के कारण हो रही मौतों का सिलसिला लगातार जारी है पर कुछ नौजवान ऐसे भी है जो नशे से छुटकारा पाना चाहते है पर अब वो इस स्थिति पर पहुंच चुके है जहां वो ना अपनी जिंदगी व्यतीत कर पा रहे है और ना ही मर पा रहे है। इस स्थिति पर पहुंच कर वो अब अपनी नशे की लत पर पछता रहे है। ऐसा ही मामला मानसा से सामने आया है जहां पर एक 29 साल का यादविंदर नशे की ओवरडोज हो जाने के कारण जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।
बताया जा रहा है यादविंदर ने नशे के टीका लगाया था जिस कारण नशे की ओवरडोज के कारण उसकी हालत गंभीर हो गई थी। जिस कारण अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां पर उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पर यदि वात करें युवक के परिवारवालों की तो उनको उम्मीद है कि वो ठीक हो जाएगा पर ऐसा शायद ही हो पाएगा।
गौरतलब है कि पंजाब में नशे के कारण कई नौजवानों की मौत हो जाने का मामला सामने आया है जिस कारण कई नौजवान अपनी जिंदगी से हाथ धो बैठे है और कई घरों के चिराग इस नशे के कारण बुझ चुके है। पर इसके बावजुद भी नौजवान नशा करने से बाज नहीं आ रहे है।
पंजाब में नशा करने का सबसे बड़ा कारण बेरोजगारी है। पंजाब के अधिकतर ऐसे नौजवान है जो बेरोजगारी की समस्या से जुझ रहे है पर पंजाब सरकार इनके लिए कुछ भी नहीं कर रही है। नौजवान अपने नशे की पुर्ति के लिए कई अपराधिक मामलों को भी अंजाम दे रहे है। पंजाब सरकार को इस मामले में कई सख्त कानून बनाने की आवश्यकता है।



