ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: यूथ कांग्रेस हरियाणा ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जवाब दो हिसाब दो आक्रोश रैली निकाली। रैली निकालकर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने चंडीगढ़ कूच कर सीएम मनोहर लाल के निवास का घेराव करना चाहा, लेकिन चंडीगढ़ पुलिस ने रास्ते में ही नाकाबंदी कर उन्हें पंचकूला-चंडीगढ़ बॉर्डर पर ही रोक दिया। एनएसयूआई के कार्यकर्ता इस पर नहीं रुके। उन्होंने जब नाकाबंदी तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की तो चंडीगढ़ प्रशासन ने वाटर कैनन का इस्तेमाल कर उन्हें वहां से खदेड़ा।
यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज खान ने कहा कि सरकार ने युवाओं को लेकर किए गए वादे आज तक पूरे नहीं किए गए। इसी के चलते हरियाणा और देश के अलग-अलग राज्यों में केंद्र की बीजेपी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी के चलते हरियाणा में भी इस रैली का आयोजन किया गया है। एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष दीपांशु बुद्धिराजा ने कहा कि वो युवाओं को लेकर हरियाणा के सीएम से सवाल करना चाहते है कि उनके द्वारा चुनाव में जो वादे किए गए थे, वो पूरे क्यों नहीं किए गए। उन्होंने कहा कि अब जहां भी सीएम का कार्यक्रम होगा वहां पर एनएसयूआई प्रदर्शन कर रोष जताएगी।
