ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पिछले दो दिन से लगातार हो रही बारिश से जहां यमुनानगर के लोगों को कई प्रकार की दिक्कतें झेलनी पड़ रही है। वहीं, बारिश के कारण हर ओर पानी ही पानी जमा हो गया। सड़कों पर जमा हुए पानी ने एक बार फिर से प्रशासन की पोल खोल दी है। वहीं, दूसरी ओर पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश के चलते यमुना नदी भी उफान पर पहुंच गई है। यमुनानगर और जगाधरी दोनों शहरों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए है।
जगाधरी विधानसभा की दो दर्जन के करीब कालोनियां पानी में डूब चुकी है। दुकानों में पानी भर जाने के कारण लोगों का कारोबार भी प्रभावित हुआ है। विधानसभा अध्यक्ष कंवरपाल गुर्जर के इलाके होने के बाद भी इन इलाकों की समस्या को किसी ने दूर नहीं किया। इस बारे में स्थानीय लोगों का कहना है कि चाहे कोई भी प्रतिनिधि जीत जाए, लेकिन आज तक किसी ने भी उनकी समस्या को हल नहीं किया।
कुदरत की दोहरी मार !
ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पिछले दो दिन से लगातार हो रही बारिश से जहां यमुनानगर के लोगों को कई प्रकार की दिक्कतें झेलनी पड़ रही…
