ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नाभा में कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत ने सुखपाल खैरा की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद पलटवार करते हुए कहा कि खैरा की कुर्सी खुस गई है और अब वो जख्मी शेर की तरह घूम रहा है | धर्मसोत ने कहा कि ये आम पार्टी नहीं है |
खैरा ने कुर्सी के लिए अकाली और कांग्रेस को छोड़ा
इस दौरान धर्मसोत ने कहा कि खैरा ने मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए अकाली दल और कांग्रेस को छोड़ा और अब ये AAP पार्टी को छोड़ रहा है | कुर्सियों तो आती जाती रहती हैं मगर खैरा का किसी पार्टी में अनुशासन नहीं रहा | उन्होंने कहा कि खैरा किसी भी कीमत पर मुख्यमंत्री नहीं बन सकता |
किसी कीमत पर सीएम नहीं बन सकते खैरा- धर्मसोत
वहीं अमृतसर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट मामले में मोहाली कोर्ट से बड़ी राहत मिलने पर धर्मसोत ने कहा कि ये सब पिछली सरकार चाल थी और झूठे केस में फंसाया था मुख्यमंत्री से नहीं बल्कि जनता से माफी मांगनी चाहिए |


