घर के बाहर पानी फेंका तो होगी सजा-राव नरवीर

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में सड़कों का जाल बिछाने में लगी हरियाणा सरकार अब सड़क टूटने का ठीकरा लोगों के सिर फोड़ने जा रही…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में सड़कों का जाल बिछाने में लगी हरियाणा सरकार अब सड़क टूटने का ठीकरा लोगों के सिर फोड़ने जा रही है। सरकार ने इसके लिए सीधे तौर पर लोगों को जिम्मेवार बनाने के लिए कानून भी पास कर दिया है। रेवाड़ी पहुंचे लोक निर्माण एवं वन मंत्री राव नरबीर सिंह ने बताया कि सरकार अकेले रेवाड़ी जिले में सड़कों के निर्माण पर अब तक 351 करोड़ रुपये की राशि खर्च कर चुकी है।WATER IN ROADइनमें 106 किलोमीटर लंबी सड़कें अभी बन रही है। इतना ही नहीं राव नरबीर ने कहा कि रेवाड़ी और गुरुग्राम के बस अड्डों को बदलना उनकी पहली सोच है। रेवाड़ी में बस अड्डे के निर्माण को लेकर जगह का चयन किया जा रहा है। उनका प्रयास है कि आने-वाले दो से तीन माह में बस अड्डे का शिलान्यास कराकर उसका निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाए।RAO NARBIRराव नरबीर ने कहा कि सड़कें टूटने का मुख्य कारण उन पर खड़ा पानी है। इसलिए सरकार ने विधानसभा में अब कानून बनाया है कि कोई भी व्यक्ति अब अपने घर के बाहर पानी फेकेगा तो उस पर जुर्माना किया जाएगा। जुर्माने के साथ इस केस में सजा का भी प्रावधान रखा गया है। हैरानी की बात तो ये है कि घटिया सामग्री लगाकर सड़क निर्माण करने वाले ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाए जनता के खिलाफ कार्रवाई करने जा रही है। खैर देखने वाली बात ये होगी की जनता सरकार के इस कदम का कितना स्वागत करती है ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *