ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सालों से फ्री में अपना इनकम टैक्स सरकार से भरवा रहे हरियाणा के मंत्री, विधायक, पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक अब इस सुविधा का लाभ नहीं ले पाएंगे। हरियाणा विधानसभा ने अब इस कवायद को बंद कर दिया है।
इतना ही नहीं अब तक विधानसभा से अपना इनकम टैक्स भरवा चुके सदस्यों और पूर्व सदस्यों से विधानसभा ने अब रिकवरी करना शुरू कर दिया है। हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष कंवरपाल गुर्जर ने बताया कि बीजेपी से पहले की सरकारें ऐसा काम करती थी। पूर्व सरकारों के राज में विधानसभा के सभी सदस्यों और पूर्व सदस्यों का इनकम टैक्स विधानसभा की ओर से भरा जाता था।
कंवरपाल गुर्जर ने बताया कि सभी सदस्यों से रिकवरी का काम शुरू कर दिया गया है। फिलहाल दो से ढाई करोड़ की रिकवरी होनी है। खैर बीजेपी सरकार की ओर से उठाया गया ये कदम बेशक सराहनीय है, लेकिन देखने वाली बात ये होगी कि क्या सरकार इनकम टैक्स के रूप में भरे गए पूरे पैसे वापस ले पाएगी ? यदि हां तो आखिर कब तक सरकार अपने दिए पैसों की रिकवरी पूरी कर पाएगी ?
अब विधायकों और पूर्व विधायकों का इनकम टैक्स नहीं भरेगी विधानसभा
ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सालों से फ्री में अपना इनकम टैक्स सरकार से भरवा रहे हरियाणा के मंत्री, विधायक, पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक अब…
