ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: मोरनी ब्लॉक के लवली गेस्ट हाउस में हुए गैंगरेप मामले में पुलिस ने गेस्ट हाउस संचालक सन्नी को फिर से कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने पुलिस रिमांड की अवधि खत्म होने पर सन्नी को फिर से कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने एक बार फिर से सन्नी की जमानत याचिका नामंजूर कर उसे 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
गौरतलब है कि घटना से पहले 13 और 14 जुलाई को आरोपी सन्नी और पीड़िता के पति इरफान की आपस में बातचीत हुई थी, जिसके बाद सन्नी उनसे मिलने के लिए आया था। इसके बाद 15 जुलाई को सन्नी पीड़िता को अपनी गाड़ी में बैठाकर अपने साथ ले गया था। इसके बाद 18 जुलाई को महिला ने अपने पति के पास वापस आकर पंचकूला पुलिस को रेप की शिकायत दी थी। इस पर महिला स्टाफ ने पीड़िता को मनीमाजरा भेज दिया था। 19 जुलाई को मनीमाजरा पुलिस ने गैंगरेप और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया था।
इसके बाद पंचकूला पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने के बाद पंचकूला पुलिस ने मुख्य आरोपी सन्नी को प्रोडक्शन वारंट पर अपनी हिरासत में लिया था, जिसके बाद से मामले में कई मोड़ आए। जांच के दौरान पुलिस को आरोपी सन्नी और पीड़िता के पति की आपस में बातचीत की रिकार्डिंग मिली, जिसके बाद पुलिस ने खुलासा किया कि पीड़िता के पति इरफान ने खुद ही अपनी पत्नी को सन्नी के साथ भेजा था।
इसके बाद पुलिस ने इरफान को भी मामले में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। हालांकि अभी भी पीड़िता की ओर से 40 लोगों के मामले में शामिल होने संबंधी लगाए गए आरोपों में कई लोगों की गिरफ्तारी होनी अभी बाकी है। देखने वाली बात ये होगी कि पुलिस बचे हुए आरोपियों को आखिर कब तक गिरफ्तार कर पाएगी ?
मोरनी गैंगरेप का मुख्य आरोपी गया जेल
ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: मोरनी ब्लॉक के लवली गेस्ट हाउस में हुए गैंगरेप मामले में पुलिस ने गेस्ट हाउस संचालक सन्नी को फिर से कोर्ट…
