पाकिस्तान में इमरान खान की पार्टी से खड़ा होकर गुरसिख युवक बना विधायक

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पाकिस्तान की चुनाव में पंजाब में पहला गुरु सिख युवक महेंद्र पाल सिंह विधायक चुना गया है। बता दें कि महिंद्रपाल सिंह…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पाकिस्तान की चुनाव में पंजाब में पहला गुरु सिख युवक महेंद्र पाल सिंह विधायक चुना गया है। बता दें कि महिंद्रपाल सिंह सबसे अधिक सीटें लेने वाली पूर्व क्रिकेटर इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ की टिकट पर मुल्तान से चुनाव में हिस्सा लिया।

gursikh

गौरतलब है कि महेंद्र पाल पंजाब का एक ऐसा इकलौता गुरसिख युवक है जो पाकिस्तान में विधायक बना है। इनकी जीत के बाद पाकिस्तान के ननकाना साहिब, लाहौर पंजा साहिब रह रहे सिखों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।

Gursikh

बता दें कि महेंद्र पाल मुल्तान में रहते है और वहीं पर कपड़ों का कारोबार करते है।  लाहौर में उन्होने एमबीए की पढ़ाई की है।

Gursikh

गौरतलब है कि पाकिस्तान के चुनाव में जहां पूर्व प्रधान मंत्री शाहिद खकान अब्बासी और नवाज शरीफ के भाई शाहबाज शरीफ को हार का सामना करना पड़ा वहीं इस चुनाव में कई नौजवानों की जीत हुई है। जिसमें महेंद्र पाल सिंह की जीत ने पंजाब का नाम रोशन कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *