ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: प्रवासी भारतीय की विवाह के साथ जुड़े ऐसे कई मामले सामने आए है जिसमें NRI युवक शादी करने के बाद अपनी पत्नियों को छोड़ कर हमेशा के लिए विदेश चले जाते है और इन NRI से शादी करके कई लड़कियों की जिदगिया खराब हो जाती है।
गौरतलब है कि सरकार इन NRI के खिलाफ सख्त कानून बनाने की तैयारी कर रही है। सूत्रों का कहना है कि केंद्र सरकार इन प्रवासी भारतीयों की विवाह के साथ जुड़ी समस्याओं के साथ संबंधी कानून में बदलाव करने जा रही है। इस नए कानून के अनुसार कोई भी भारतीय युवक शादी करने के बाद यदि अपनी पत्नी को बिना तलाक दिए छोड़ कर विदेश भाग जाता है तो उसकी सारी संपत्ति को जब्त कर लिया जाएगा।
साथ ही उसको भगौड़ ऐलान कर दिया जाएगा। सूत्रों ये भी कहना है कि इस संबंधी सरकार जल्द ही नया बिल पेश कर सकती है। गौरतलब है कि पंजाब में इस तरह की कई मामले सामने आते है जिसमें एनआरआई अपनी पत्नियों को छोड़ कर विदेश भाग जाते है। जिस कारण नए बिल को पेश करने और बिल में बदलाव करने की योजना बनाई जा रही है।


