सरेआम चल रहे हैं शराब के अवैध ठेके, सरकार को लगाया जा रहा है चूना

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब सरकार ने पंजाब को नशा मुक्त करने के लिए कई तरह के प्रयास शुरू किए हैं । ताकि पंजाब के युवाओं…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब सरकार ने पंजाब को नशा मुक्त करने के लिए कई तरह के प्रयास शुरू किए हैं । ताकि पंजाब के युवाओं को नशे से बचाया जा सके लेकिन तरनतारन में शराब के ठेकेदार सरकार के इस प्रयास को ठेंगा दिखा रहे हैं । तरनतारन में जगह-जगह पर शराब के अवैध ठेके खोले गए हैं ।

खुद का घर भरने के लिए शराब के ठेकेदार की तरफ से शहर के विभिन्न स्थानों पर ठेकों की अवैध ब्रांच खोलकर जहां सरकार को चूना लगा रहे हैं, वहीं पर युवाओं को नशे की तरफ धकेल रहे हैं । इतना ही नहीं शराब के अवैध ठेकों को गलियों और बाजारों के इलावा मुख्य चौराहों पर भी खोला गया है ।

स्थानीय लोगों की सरकार से मांग है कि शहर में खुले इन अवैध ठेकों को तुरंत बंद करवाया जाए ताकि सरकार की तरफ से चलाया जा रहा नशा मुक्त पंजाब सही मायने में सफल हो सके । उधर एक्साइज विभाग के ईटीओ ने कहा कि शहर में जो अवैध ठेके खुले हैं उन पर कार्रवाई की जाएगी पहले यह उनकी जानकारी में नहीं था अब एक्साइज विभाग छापामारी करेगा और जो भी अवैध रूप से शराब की बिक्री करता हुआ पकड़ा गया उस पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी ।

Watch Video 

https://youtu.be/FfZGCIxs7MY

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *