सुनिए जलेबी बाबा की जुबानी उसका खुद का कबूलनामा और महिला राजदार का नाम

ऑनलाइन डेस्क/ लिविंग इंडिया न्यूज: फतेहाबाद में 120 अश्लील वीडियो के साथ सामने आए यौन शोषण के आरोपी जलेबी बाबा अमरपुरी को रिमांड अवधि खत्म…

ऑनलाइन डेस्क/ लिविंग इंडिया न्यूज: फतेहाबाद में 120 अश्लील वीडियो के साथ सामने आए यौन शोषण के आरोपी जलेबी बाबा अमरपुरी को रिमांड अवधि खत्म होने पर फिर से कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने इस बार न तो पुलिस को और रिमांड दिया और न ही बाबा को जमानत। कोर्ट दोनों की याचिकाओं को खारिज कर बाबा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। कोर्ट से बाहर निकलने के बाद जलेबी बाबा ने पत्रकारों से बातचीत में न केवल अपनी महिला राजदार का नाम बताया, लेकिन बातों ही बातों में वो अपन गुनाह भी कबूल कर बैठे।

https://www.facebook.com/livingindianewsharyana/videos/302400830325785/

बाबा अमरपुरी ने अपनी अश्लील विडियो बनाने और उनके वायरल होने के पीछे एक महिला की साजिश होने की बात कहकर सबको चौका दिया है। अमरपुरी ने कहा कि फतेहाबाद के गांव समैण की रहने वाली संतोष नाम की एक महिला से उसका 16 लाख रुपये का लेन-देन बकाया है। इसी के चलते महिला ने उसकी अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें वायरल कर दिया और वो ही उसकी राजदार थी। यानि कहीं न कहीं ये बोलकर बाबा ने ये तो मान लिया कि उसने यौन शोषण किया है। डीएसपी जोगेंद्र शर्मा ने बताया कि बाबा के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट का नया केस दर्ज किया, क्योंकि बाबा पर दर्ज एनडीपीएस एक्ट की एफआईआर में बाबा ने पूछताछ के दौरान महिलाओं को अफीम खिलाकर यौन संबंध बनाने की बात कही थी।COURTबाबा ने ये अफीम शमशान में छुपाकर रखी थी, जिसे पुलिस ने अब बाबा की निशानदेही पर बरामद किया है। अफीम के साथ ही बाबा के पास मौजूद बंदूक का लाइसेंस भी बरामद हुआ है। डीएसपी जोगेंद्र शर्मा ने बताया कि अब बाबा की बंदूक के लाइसेंस को रद्द कराने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस पूरे मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है, जो सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *