ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा सरकार बेशक हरियाणा एक, हरियाणवीं एक की बात कहती हो, लेकिन आज भी हरियाणा के कई गांव ऐसे है, जो विकास के मामले में पिछड़े हुए है। हरियाणा-पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ से सटे हरियाणा के पंचकूला जिले में कई गांव ऐसे है, जहां लोग आज भी जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे है। पंचकूला के मोरनी इलाके में बारिश होने पर जहां आधा दर्जन गांव के लोगों का दूसरे गांवों से संपर्क टूट जाता है। वहीं, कामकाजी लोगों को दूसरे गांव में जाने के लिए या फिर गांव से बाहर गए लोगों को वापस गांव में आने के लिए अपनी जान का जोखिम उठाना पड़ता है। बारिश के मौसम में मोरनी इलाके में बह रही नदी में पानी उफान पर होता है और आसपास के गांव वाले अपनी जान हथेली पर रखकर रस्सी के सहारे नदी पार कर गांव में पहुंचते है।
इलाके के गांव ठंठवाली, बाग, खोपर, खेरी, आबूआ और इंदरवला के लोगो का शहर से संपर्क पूरी तरह से कट जाता है। लोगो ने इस समस्या को स्थानीय विधायक से लेकर मुख्यमंत्री तक पहुंचाई गई, लेकिन किसी ने भी समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया। बारिश के दिनों में जहां लोगों को अपना काम-धंधा बंद करना पड़ता है। वहीं, बच्चें भी स्कूल नहीं जा पाते, क्योंकि स्कूल के रास्ते में नदी पड़ती है और स्कूल जाने के लिए उसे पार करना पड़ता है। नदी में पानी का बहाव तेज होने के कारण बच्चे स्कूल भी नहीं जा पाते। इसके अलावा गांव के लोग पानी का स्तर बढ़ने के कारण कारण अपने कामों को भी नहीं कर पाते। बारिश कम होने या फिर नदी में पानी का बहाव कम होने के बाद ही यहां के लोग घर से बाहर निकल पाते है।
जानिए क्यों यहां बारिश में काम-धंधा सब बंद कर घर में बंद रहते हैं लोग ?
ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा सरकार बेशक हरियाणा एक, हरियाणवीं एक की बात कहती हो, लेकिन आज भी हरियाणा के कई गांव ऐसे है, जो…
