ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: करनाल के मीरा घाटी चौक पर बुटा सिंह कालोनी में एक दुकान में अचानक आग लग गई। दुकान में लगी आग में ऊपर बने मकान में सो रहे एक दंपित की दम घुटने से तबीयत खराब हो गई, जबकि उनके पांच साल के बेटे की मौत हो गई। शुरूआती जांच में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
मौके पर मौजूद मोहित और अंकित ने बताया कि बुटा सिंह कालोनी में रात के समय बजाट ऑटोमोटिव के डिस्ट्रिब्यूटर स्पेयर पार्ट की दुकान में आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग पूरी दुकान में फैल गई। नीचे दुकान में लगी आग के कारण ऊपर बने मकान में सो रहे मालिक गौरव गुप्ता और उनकी पत्नी की दम घुटने से तबीयत खराब हो गई, जबकि उनके पांच साल के बेटे की मौत हो गई। गौरव और उनकी पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पया। आग पर काबू पाने के लिए पुलिस और फायर ब्रिगेड कर्मियों को दुकान का शटर तोड़ना पड़ा। शटर तोड़ने के बाद काफी मशक्कत से आग पर काबू पाया गया, लेकिन जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक वहां रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था।
नीचे दुकान में लगी आग, ऊपर मकान में हो रहे मासूम की मौत
ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: करनाल के मीरा घाटी चौक पर बुटा सिंह कालोनी में एक दुकान में अचानक आग लग गई। दुकान में लगी आग…
