ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को पिछले दस सालों से अमृतसर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट का मामला चल रहा है जिसमें आज कैप्टन अमरिंदर सिंह इस मामले पर से बड़ी राहत मिली है।
जानकारी अनुसार विजिलैंस की तरफ से इस मामले को रद्द करने की रिपोर्ट दायर की थी जिसको अदालत ने स्वीकार कर लिया। जिसके बाद अदालत ने कैप्टन अमरिंदर सहित 15 और लोगों को भी बरी कर दिया गया है। बता दें कि कैप्टन अमरिंदर सिंह अदालत का फैसला सुनने के लिए खुद ही अदालत पहुंचे थे।
गौरतलब है कि साल 2008 पंजाब विजिसैंस ब्यूरो ने कैप्टन अमरिंदर सिंह सहीत 17 लोगों पर अमृतसर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की 32 किलो जमीन गैरकानूनी ढंग से ट्रांसफर करने के मामले में केस दर्ज किया गया था जिसमें आज सीएम को जमानत मिल गई है।


