जब गैंगस्टर दिलप्रीत बंद था जेल में और जेल से ही उसने दी धमकी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में गैंगस्टर विक्की गौंडर के बाद यदि कोई गैंगस्टर चर्चा में विक्की गौंडर के तरह आया है तो वो है गैंगस्टर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में गैंगस्टर विक्की गौंडर के बाद यदि कोई गैंगस्टर चर्चा में विक्की गौंडर के तरह आया है तो वो है गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा। गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा पंजाब पुलिस के कब्जे में है गिरफ्तारी के बाद गैंगस्टर दिलप्रीत को लेकर ऐसे कई अहम खुलासे हो रहे है जिसके बाद कहा जा रहा है कि पुलिस प्रशासन किस तरह की कार्रवाई कर रही थी जब गैंगस्टर दिलप्रीत जेल से ही धमकी दे रहा था। जी हां ये मामला साल 2007 का है जब गैंगस्टर दिलप्रीत जेल में बंद था और उसने जेल में रह कर देसराज को धमकी दी। इतना ही नहीं जेल में बंद होने के बावजूद भी उसने देसराज को फोन किया और साथ ही जान से मारने की भी धमकी दी।

gangster dilpreet

 

बता दें कि गैंगस्टर दिलप्रीत का एक ऑडियो क्लीप सामने आया है रहा है जिसमें गैंगस्टर दिलप्रीत देसराज को जमीन के मामले में धमकी दे रहा है। ऑडियो क्लिप के अनुसार गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा रोपड़ की जेल में बंद होने के बावजूद भी फोन पर देसराज को धमकी दे रहा है। गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा ने जेल से देसराज को धमकी देते हुए कहा कि वो जमीन देंदे नही तो वो उसको जान से मार देंगा।

gangster dilpreet

इसके बाद गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा ने अपने दो और साथियों रिंदा और आकाश के साथ मिल कर देसराज के घर के अंदर घुसकर उसको गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया। इस मामले में मृतक देसराज के बेटे का कहना है कि गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा उनके पिता को काफी समय से जमीन के पैसे को लेकर झगड़ा चल रहा था जिस कारण गैंगस्टर दिलप्रीत लगातार उनके पिता को धमका रहा था जिसके बाद उसने घर में घुस कर गोली मार उनके पिता को जान से मार दिया। गौरतलब है कि गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा पुलिस के कब्जे में है और लगातार गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा को लेकर खुलासे हो रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *