ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पाकिस्तान में पूर्व क्रिकेटर इमरान खान की तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी रुझानों में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है । पाकिस्तान में आम चुनाव के लिए वोटों की गिनती हालांकि अभी जारी है, लेकिन अब तक के रूझान के अनुसार, इमरान खान की अगुवाई वाली पाकिस्ताान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी निर्णायक बढ़त बना चुकी है।
इमरान खान की पार्टी फिलहाल 119 सीटों की बढ़त के साथ सबसे आगे है । जबकि अभी मगणना जारी है देखना यह होगा कि यहां सरकार गठन के लिए किसी भी पार्टी को 137 सीटों की जरूरत है और सबसे बड़ी पार्टी के मुखिया के रूप में पूर्व क्रिकेटर इमरान खान का प्रधानमंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है।


