शराब को करें सस्ती तभी घटेगा नशा– MP औजला

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में नशा और नशे के आदि हो रहे नौजवान पंजाब में सबसे की सबसे बड़ी समस्या बनी हुई है। जिस कारण…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में नशा और नशे के आदि हो रहे नौजवान पंजाब में सबसे की सबसे बड़ी समस्या बनी हुई है। जिस कारण पंजाब सरकार कई तरह के कानून लागू कर सख्ती  बरत रही है।पंजाब सरकार का नशे को लेकर कहना है कि पंजाब में कोई भी नशे के मामले में दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी पर वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी के नेताओं के अलग तरह के बयान सामने आ रहे है।

https://www.youtube.com/watch?v=qhDd40Vi9-A

 

जी हां बता दें कि अमृतसर से कांग्रेस के सांसद गुरजीत औजला का नशे को लेकर एक बड़ा बयान सामने आया है। उन्होने शराब को सस्ती करने की पैरवी की है। नशे को लेकर कहा कि पंजाब में यदि शराब के रेट कम हो जाए तो नशे को पंजाब से दूर किया जा सकता है। उनके इस बयान से कहा जा सकता है कि उन्होने शराब को सस्ती करने की पैरवी की है। साथ ही उनका ये भी मानना है कि पंजाब में शराब सस्ती होने से ही नशा घट सकता है।

 Gurjeet Singh Aujla

औजला का कहना है कि पंजाब के नौजवानों को सिंथेटिक नशे से दूर करने के लिए शराब को सस्ती कर देना चाहिए। जिससे नशा से  पंजाब को छुटकारा मिल जाएगा। गौरतलब है कि पंजाब में कर्ज की समस्या के बाद दूसरी बड़ी समस्य है तो वो है नशे की समस्या। क्योकि कर्ज से किसान पर रहे है तो वहीं दूसरी तरफ नशे से पंजाब के नौजवान। पंजाब सरकार को नशे से छुटकारा पाने के लिए सख्त कानून बनाने की जरूरत है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *