ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फतेहाबाद के टोहाना इलाके में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक निजी अस्पताल पर छापामारी की। छापामारी के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल की अल्ट्रासाउंड मशीन को सील करते हुए डीवीआर और रिकार्ड को अपने कब्जे में ले लिया।
सीएमओ डॉ. मनीष बंसल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिली थी कि शहीद चौक के समीप सेठी अस्पताल में लिंग जांच का काम किया जाता है। इसके बाद विभाग ने एक महिला मरीज को तैयार कर अस्पताल में भेजा। विभाग की ओर से भेजी गई मरीज के इशारा करने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल पर छापा मार दिया।
इस कार्रवाई के दौरान विभाग ने अस्पताल की अल्ट्रासाउंड मशीन को सील करते हुए डीवीआर और अल्ट्रासाउंड के रिकार्ड को भी जब्त कर लिया। गौरतलब है कि इससे पहले भी इस अस्पताल में कई बार लिंग जांच और भ्रूण हत्या को लेकर छापामारी की जा चुकी है। इस पूरी कार्रवाई के दौरान बीडीपीओ नरेंद्र ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर मौके पर मौजूद रहे।
सूचना के बाद की स्वास्थ्य विभाग ने छापामारी
ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फतेहाबाद के टोहाना इलाके में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक निजी अस्पताल पर छापामारी की। छापामारी के…
