भारतीय सेना में कैप्टन की सड़क हादसे में मौत, दोस्त के साथ हिमाचल से घूमकर लौट रहे थे वापस

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: इंडियन आर्मी के कैप्टन कस्थिज कालिया की मंगलवार को कुरुक्षेत्र में एक सड़क हादसे में मौत हो गई, साथ ही उनके साथ…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: इंडियन आर्मी के कैप्टन कस्थिज कालिया की मंगलवार को कुरुक्षेत्र में एक सड़क हादसे में मौत हो गई, साथ ही उनके साथ सेना का एक और अधिकारी मेजर हर्ष कुमार भी जख्मी हो गए जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है । बता दे ये हादसा नेशनल हाइवे-1 पर पिपली गांव के पास हुआ।

Indian-Army-captain-died-in-road-accident

 कैप्टन कस्थिज कालिया दिल्ली के द्वारका के रहने वाले थे और उनकी पोस्टिंग हिसार में थी। कालिया अपने दोस्त मेजर हर्ष कुमार के साथ हिमाचल घूमने गए हुए थे और वापस लौट रहे थे। मेजर हर्ष कुमार श्रीनगर में पोस्टेड हैं। कैप्टन कस्थिज कालिया की गाड़ी की एक ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में कैप्टन कस्थिज कालिया के साथ कार में मौजूद सेना में मेजर हर्ष कुमार भी गम्भीर रूप से घायल हो गए।

Indian-Army-captain-died-in-road-accident

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *