ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बीजेपी नेता और पानीपत की शहरी विधायक रोहिता रेवड़ी के पति सुरेंद्र रेवड़ी की कई ऑडियो क्लीप सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। वायरल हुई ऑडियो में बीजेपी नेता किसी तरुण चुघ से रुपये के लेनदेन की बातचीत करते सुनाई दे रहै हैं। ऑडियो में अश्लील भाषा का जमकर इस्तेमाल किया गया है। वायरल हुए ऑडियो में सुरेंद्र रेवड़ी और तरुण चुघ के बीच किसी केस से बचने के लिए बातचीत सुनाई दे रही है।
https://www.youtube.com/watch?v=rPy3Ro6t094&feature=youtu.be
भाजपा नेता पैसे के लेनदेन के बारे में बात करते हुए तरुण चुघ से बार-बार अश्लील शब्दों का प्रयोग करते हैं। ऑडियो क्लिप में तरुण उनसे मदद की गुहार लगा रहा है। बाइक गिरवी होने की बात कहते हुए सुरेंद्र रेवड़ी से मदद भी मांग रहा है। इस पूरे मामले में बीजेपी नेता सुरेंद्र रेवड़ी का कहना है कि तरुण चुघ उनके पास दो-तीन बार मदद मांगने आया था। वो उससे 10-20 हजार रुपये भी ले गया था। उस ऑडियो में दो बार तरुण से उनकी बातचीत हुई है, लेकिन उसे पूरी तरह से छेड़छाड़ कर पेश किया गया है, ये किसी की साजिश है।
