कोच ने अलग-अलग होटल में ले जाकर किया नेशनल खिलाड़ी से रेप !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: रेवाड़ी के जाटसाना थाना क्षेत्र के एक गांव के निवासी थ्रो- बॉल और वालीबॉल की एक नेशनल खिलाड़ी ने अपने वालीबॉल…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: रेवाड़ी के जाटसाना थाना क्षेत्र के एक गांव के निवासी थ्रो- बॉल और वालीबॉल की एक नेशनल खिलाड़ी ने अपने वालीबॉल कोच पर डरा- धमकाकर दुष्कर्म करने के आरोप लगाए हैं। मामला ढाई साल पहले का है, जिसमें शिकायत मिलने पर जाटसाना पुलिस ने अब मुकदमा दर्ज किया है। नाबालिग ने परिजनों के साथ एसपी के समक्ष पेश होकर शिकायत दी थी। इसमें एक महिला खिलाड़ी पर भी आरोपी का साथ देने के आरोप लगाए गए हैं।rape inबताया जा रहा है कि खिलाड़ी ओपन राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुकी थी। शिकायत में नाबालिग ने कहा कि कोसली निवासी गौरव देसवाल ढाई साल पहले उसे प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए गुड़गांव लेकर गया था। उसके साथ सोनीपत निवासी एक अन्य खिलाड़ी भी थी। रात में ठहरने के लिए मौसम ने दो कमरे बुक कराए। रात को आरोपी गौरव नाबालिग के कमरे में आ गया तथा छात्रा से जबरदस्ती दुष्कर्म किया।rape-imageकिसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी फरार हो गया। इसके कुछ माह बाद गौरव उसे व उक्त दूसरी खिलाड़ी को खिलाने लिए चंडीगढ़ ले गया, वहां भी आरोपी ने नाबालिग से रेप किया। इसी तरह रोहतक में भी आरोपी ने नाबालिग के साथ डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया। डीएसपी अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर पोक्सो एक्ट और धमकी देने का मामला दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *