ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जालंधर थाना न्यू बारादरी की पुलिस ने 5 किलो गांजे सहित एक व्यक्ति को काबू किया है । थाना प्रभारी बलवीर सिंह ने पकड़े गए दोषी की पहचान कृष्ण कुमार मूल निवासी बिहार हाल निवासी काला सिंघा रोड झुगिया के रूप में बताई है ।
थाना प्रभारी ने बताया कि दोषी को संत नगर फाटक के पास उस समय काबू किया जब वह बशिरपुरा फाटक की ओर जा रहा था व कंधे पर एक बोरा लटकाया हुआ था । बोरे की जांच के बाद गांजा बरामद हुआ है ।जिन पर मामला दर्ज कर लिया गया है ।


