कर्मियों ने बिजली कार्यालय को बनाया मयखाना !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: यमुनानगर में बिजली विभाग के दो कर्मचारी ड्यूटी के दौरान कार्यालय में ही शराब पीने बैठ गए। ड्यूटी के दौरान बिजली…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: यमुनानगर में बिजली विभाग के दो कर्मचारी ड्यूटी के दौरान कार्यालय में ही शराब पीने बैठ गए। ड्यूटी के दौरान बिजली कर्मचारियों का शराब पीते हुए वायरल हुआ वीडियो सब डिवीजन नंबर एक का बताया जा रहा है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि बिजली कर्मचारी किस तरीके से कार्यालय में बैठकर आराम से शराब पी रहे है। वीडियो में दिखाई दे रहे कर्मचारी लाइन मैन बताए जा रहे है।

https://www.youtube.com/watch?v=hM253djHzI8&feature=youtu.be

बिजली कार्यालय में कर्मचारी की ओर से ड्यूटी के दौरान शराब पीने का ये कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी इस प्रकार के मामले सामने आ चुके है। रात के समय कई बिजली कर्मचारी जनता की शिकायतों की ओर ध्यान देने की बजाए अपनी ही मस्ती में मस्त रहते है। अब इस वीडियो के सामने आने के बाद देखना होगा कि बिजली निगम के अधिकारी इन कर्मचारियों के खिलाफ क्या कार्रवाई करते है ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *