ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में नशे का मामला बहुत ही ज्यादा गर्माया हुआ जिसको लेकर पंजाब सरकार अपनी सख्ती बरती हुई नजर आ रही है। गौरतलब है कि पंजाब कैबिनेट की हुई मीटिग में भी नशे का मामला बहुत ही ज्यादा गर्माया हुआ था। इस दौरान नशे को लेकर पंजाब सरकार ने अहम फैसला लिया। पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने साफ तौर पर निर्देश दिए है कि कोई भी नशे के मामले में जिम्मेवार साबित हुआ तो उसको बिल्कूल भी छोड़ा नहीं जाएगा। कोई भी व्यक्ति नशा तस्करी करते हुए पकड़ गया तो वो कानून की कार्रवाई से नहीं बच पाएगा।
सूत्रों का ये भी कहना है कि कांग्रेस प्रधान सुनिल जाखड़ ने कहा कि आम आदमी हो या फिर कोई भी पुलिस अधिकारी सभी पर ही सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि पंजाब में से नशे को पूरी तरह से खत्म किया जाएगा। इसके लिए पंजाब सरकार हर संभंव प्रयास करेंगी। सूत्रों के हवाले से ये भी पता चला है कि नशा मुक्ति केंद्र में पंजाब सरकार नशे के आदि हो चुके लोगों का मुफ्त इलाज करवाएंगी।
साथ ही मुफ्त दवाईयां भी दी जाएगी। गौरतलब है कि पंजाब सरकार ने सत्ता में आने से पहले कहा था कि वो सरकार बनने के चार हफ्ते के बाद पंजाब में नशा खत्म करके रहेंगे। पर सरकार बनने के बाद भी पंजाब में नशा समाप्त नहीं हुआ है और बल्कि नशे के कारण पंजाब के नौजवानों की मौत हो गई है। जिस कारण पंजाब सरकार के वादे झूठे साबित हो गए। फिलहाल अब देखना होगा कि पंजाब सरकार की इस कार्रवाई के बाद नशा पंजाब में से कब तक खत्म होता है और पंजाब के नौजवान कब नशे से मुक्ति पा सकेंगे।


