‘बलात्कारी’ के साथ… सरकार का हाथ ? आरोपी पादरी की मंत्री के साथ तस्वीरें

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: ‘बलात्कारी’ के साथ.. सरकार का हाथ ? ये महज एक सवाल नहीं है, ये इस सिस्टम की सबसे बड़ी खामी है और…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: ‘बलात्कारी’ के साथ.. सरकार का हाथ ? ये महज एक सवाल नहीं है, ये इस सिस्टम की सबसे बड़ी खामी है और खामी भी वो है जिसने कानून को अमीरों के लिए, धर्म गुरूओं के लिए और आम जनता के लिए अलग-अलग हिस्सों में बांट दिया है | इनके काम करने के तरीके को बदल दिया है | रसूख वाला अपराधी खुलेआम घूमता रहता है, लेकिन कानून एफआईआर दर्ज करता है | लुकआउट नोटिस जारी कर देता है और हाथ पर हाथ रखकर ऐसे बैठ जाता है जैसे खुद अपराध करने वाला उनके पास चलकर आएगा |

पादरी बजिंदर सिंह नाम तो ज़हन में होगा ही… हां वो ही पादरी जिस पर रेप के आरोप हैं, वो ही आरोपी पादरी जिसे जीरकपुर पुलिस को दिल्ली एयरपोर्ट पुलिस ने लंदन भागने से पहले गिरफ्तार करवाया है | लेकिन अब सवाल खड़ा होता है उसकी गिरफ्तारी को लेकर 20 अप्रैल 2018 को जब आरोपी पर एफआईआर हो जाती है | तब से लेकर 19 जुलाई 2018 तक पंजाब पुलिस उसे गिरफ्तार क्यों नहीं कर पाती है | सवाल ये भी है कि जिस आरोपी के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी हो रहा हो वो पंजाब में ही खुलेआम घुम रहा है |

रेप के आरोपी इस पादरी का नाम और काम यूं ही चमत्कारी पादरी नहीं है | सोचिए जिसके ऊपर कई धाराओं में केस दर्ज हो, और लुक आउट सर्कुलर जारी हो चुका हो वो सार्वजनिक तौर पर सार्वजनिक मंच से सरकार में मंत्री के साथ फोटो खिंचवा रहा हो | लेकिन इस पर जो सफाई सिस्टम और सरकार की तरफ से जारी होती है वो वाकई इस सरकार की सोच और काम करने की नियत पर बड़ा सवाल खड़ा करती है |

नीचे दी गई वीडियो में देखिए आखिर कैसे ये पादरी अपने चमत्कारों का माया जाल लोगों पर बिछाता था | कैसे लोगों को गुमराह करता था | कैसे अपने खेल में मासूम लोगों को भ्रमित करके भीड़ जुटा लेता था |

Watch Video

https://youtu.be/6n2S12NuTFo

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *