आमने-सामने आए मनोहर के मंत्री और विधायक !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: मिशन 2019 की तैयारियों में लगी बीजेपी के लिए लगता है कि हरियाणा की राह आसान नहीं होगी। बीजेपी के कई…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: मिशन 2019 की तैयारियों में लगी बीजेपी के लिए लगता है कि हरियाणा की राह आसान नहीं होगी। बीजेपी के कई सांसद जहां पहले से ही अपनी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले बैठे है। वहीं, अब अंबाला छावनी से विधायक और हरियाणा सरकार के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज और अंबाला शहर से विधायक असीम गोयल के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है। अंबाला शहर में सिविल अस्पताल के निर्माण को लेकर विधायक असीम गोयल ने स्वास्थ्य मंत्री पर कई तरह के आरोप लगाए है।

https://www.facebook.com/livingindianewsharyana/videos/299711673928034/

विकास कार्यों के मुद्दे पर अम्बाला सिटी के विधायक असीम गोयल और कैबिनेट मंत्री अनिल विज के बीच ठन गई है। असीम ने स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री अनिल विज पर अपने हल्के के दो बड़े प्रोजेक्ट्स की अनदेखी और नाइंसाफी करने के आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री के दरबार मे अपनी बात रखी है। अम्बाला में पत्रकारों से बातचीत करते हुए असीम गोयल ने कहा कि वह मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से निवेदन करके अम्बाला सिटी के नागरिक अस्पताल के लिए 300 बेड और सेक्टर 10 के स्टेडियम के जीर्णोद्धार  करवाये जाने की सौगात लेकर आये थे। मई 2016 में मुख्यमंत्री ने इन दोनों प्रोजेक्ट्स को हरी झंडी दी थी। अम्बाला सिटी सिविल अस्पताल 200 से 300 बेड का होना था, परन्तु ये फ़ाइल स्वास्थ्य मंत्री के कार्यालय में अटकी पड़ी है।

https://www.facebook.com/livingindianewsharyana/videos/299713823927819/

असीम ने कहा कि मुखिया का कर्तव्य होता है कि पूरे परिवार को पूरे कुटुंब को सन्तुष्ट करके स्वयं भोजन करना चाहिए। ये तो पहली बार देखा है कि मुखिया ने पूरा भोजन अपने पात्र में डाल लिया और लोगों के लिए खाली पात्र छोड़ दिया। सीएम के पास करने बावजूद स्वास्थ्य मंत्री इस पर कुछ नहीं किया। पूरे हरियाणा में वो अपने कैंट अस्पताल जैसा कोई और अस्पताल दिखा दें। मेरे हल्के का हक क्यों दबाकर बैठे हैं ? असीम गोयल ने कहा कि उनके इलाके का स्टेडियम जर्जर हो रहा है उसमें केवल सिंथेटिक ट्रैक बनना है। आल वेदर स्विमिंग पूल बनना है। मुख्यमंत्री ने इसे हुडा से स्पोर्ट्स विभाग में ट्रांसफर भी कर दिया परन्तु मंत्री ने इसे भी लेने से मना कर दिया है। असीम ने कहा कि यदि विज अपना दिल बड़ा करें उनको यदि मुझसे कोई दिक्कत है तो मुझसे बात करें । मेरे हल्के के प्रोजेक्ट्स को रोकना कोई ताकत की निशानी नहीं है। असीम ने कहा कि मंत्री केवल अपने हल्के के काम करने के लिए नहीं बनता उनका दायित्व है कि वो पूरे हरियाणा को एक नजर से देखें। विज ने अपने हल्के का स्टेडियम वर्ल्ड क्लास बनवा लिया है जिस पर मुझे कोई आपत्ति नहीं है बल्कि ये अच्छी बात है। बस इतना आग्रह है कि वह सभी हलकों को एक नजर से देखें।

https://www.facebook.com/livingindianewsharyana/videos/299716213927580/

स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री से जब विधायक असीम गोयल के आरोपों पर बात की गई तो उन्होंने इस पर अपना रुख साफ करते हुए विधायक के ज्ञान पर ही सवाल खड़े कर दिए। अनिल विज ने कहा कि मैंने स्वास्थ्य मंत्री बनने के बाद जो सबसे पहला काम किया है वो अम्बाला सिटी के नागरिक अस्पताल को 300 बेड का मंजूर करने का किया है। अब ये वहां पर अड़े हुए हैं कि 200 बेड का तो अस्पताल है ही 100 बेड का एक और अस्पताल बना दिया जाए। ये फ़ाइल मुख्यमंत्री के पास गई थी उन्होंने आदेश दिए हैं कि इस 200 बेड के अस्पताल को ही अपग्रेड करके 300 बेड का कर दिया जाए। परन्तु ये अड़े हुए हैं कि नया अस्पताल बनाया जाए। ऐसा नहीं होता। इनकी नामसाझी की वजह से ही ये रुका हुआ है। हमने इस पर काम करने के आदेश दिए हुए हैं जिस पर काम जारी है।

https://www.facebook.com/livingindianewsharyana/videos/299719117260623/

स्टेडियम पर प्रतिक्रिया के बहाने विज ने असीम गोयल के तजुर्बे पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि असीम नए विधायक हैं। उनके इलाके का स्टेडियम हुडा विभाग के अधीन है, जहां जो कुछ करना है वो हुडा करेगा वहां खेल विभाग ने कुछ नहीं करना। ये हुडा की बजाए हमें अप्रोच कर रहे हैं। हुडा से कहकर ये स्टेडियम खेल विभाग को ट्रांसफर करवा दें फिर हम बनवा देंगे हमें कोई एतराज नहीं है।

https://www.facebook.com/livingindianewsharyana/videos/299721130593755/

चुनाव नजदीक आने के साथ ही अब बीजेपी के नेता और विधायक ही सरकार के कामकाज पर सवाल उठा रहे है। ऐसे में बीजेपी सरकार ने कितनी पारदर्शिता से काम किया होगा। इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *