रकबर की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा. टूटी थी हाथ-पैर की हड्डी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गोतस्करी के शक में मारे गए रकबर खान की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आ गई है. जिसमें खुलासा हुआ है कि रकबर के…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गोतस्करी के शक में मारे गए रकबर खान की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आ गई है. जिसमें खुलासा हुआ है कि रकबर के एक हाथ और एक पैर की हड्डी टूटी हुई थी। रिपोर्ट के आधार पर डॉक्टरों का कहना है कि चोट के बाद अंदरूनी रक्तस्त्राव हुआ होगा। रिपोर्ट में ये भी खुलासा हुआ है कि पिटाई से रकबर खान की पसलियां भी दो जगह से टूटी हुई थी।rakberपोस्टमॉर्टम करने वाली टीम में डॉक्टर राजीव कुमार गुप्ता, डॉक्टर अमित मित्तल और डॉक्टर संजय गुप्ता शामिल थे। रिपोर्ट में ये बात भी सामने आई है कि रकबर के शरीर पर 12 जगह चोट के निशान थे। डॉक्टरों का कहना है कि रकबर को अंदरूनी गंभीर चोट थीं, जिसके चलते शरीर के अंदर रक्तस्त्राव हुआ होगा। डॉक्टरों का कहना है कि ऐसी हालत में कई बार सदमे से भी जान जा सकती है।  पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट केस की जांच टीम को सौंप दी गई है। पुलिस का कहना है कि घटना स्थल पर कराई गई फॉरेंसिक रिपोर्ट भी जल्दी मांगी गई है।rakber childगौरतलब है कि घटना स्थल पर कीचड़ में संघर्ष के निशान हैं।  इस बीच भीड़ से बचकर भागने वाले रकबर खान के साथी असलम ने कहा है कि भीड़ ने पहले उन पर फायरिंग कर उन्हें रोका था। इसके बाद रकबर की पिटाई गई थी। फिलहाल दुधारू गाय लाते समय रकबर उर्फ़ अकबर निवासी कोलगांव की पीट -पीटकर जान लेने का मामला अब रोज नया मोड़ ले रहा है। विश्व हिंदू परिषद नेता नवल किशोर शर्मा ने अपने ब्यानों में इशारों -इशारों में रकबर की मौत में राजस्थान पुलिस को कसूरवार बताया है, तो उनके इस ब्यान ने पीड़ित परिवार के जख्मों को एक बार फिर ताजा कर दिया है।rakbar familyपरिजनों ने साफ-साफ कहा कि नवल किशोर शर्मा और उसके साथी ही रकबर के हत्यारे हैं। चश्मदीद घायल असलम के मुताबिक नवल किशोर शर्मा और उसके साथियों ने न केवल उनपर बल्कि मृतक रकबर के शरीर के हर जोड़ पर हमला कर उसे तोड़ दिया,चश्मदीद असलम ने कातिलों की संख्या पांच बताई है, जिनमें से तीन गिरफ्तार हैं, अभी भी दो खुली हवा में सांस ले रहे हैं।rakbarपरिजनों ने कहा कि यदि जल्द दो आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो गुरुग्राम-अलवर मार्ग का चक्का जाम करने से लेकर दिल्ली तक कूच करने से वोह पीछे नहीं हटेंगे। सोमवार को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर और पूर्व बिजली मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने कोलगांव का दौरा कर पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *