हिमाचल में बादल फटा, मलबे में चार गाड़ियां दबी, बादल फटने से पूरे क्षेत्र में अफरातफरी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में बादल फटने की जानकारी सामने आई है। बादल फटने से पूरे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई।…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में बादल फटने की जानकारी सामने आई है। बादल फटने से पूरे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। वहीं कई गाड़ियां मलबे में दब गईं। हादसे की सूचना पुलिस प्रशासन को दी गई, जिसके बाद प्रशासनिक टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से मलबे को हटाने का काम शुरू किया। यह हादसा बिलासपुर और सोलन की सीमा पर स्थित गतेड़ में हुआ। बादल फटते ही चारों और पानी ही पानी हो गया। दरअसल, सोलन जिले की सीमा पर स्थित नम्होल-बहादुरपुर मार्ग से निकले लिंक रोड पर गतेड़ नामक जगह पड़ती है।

Solan Cloud burst

यहां भारी बारिश के दौरान अचानक नाले में बाढ़ आ गई और तेज बहाव के साथ आए मलबे ने सड़क किनारे खड़ी की गई चार गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। ये गाड़ियां बुरी तरह से मलबे में दफन हो गई। तभी स्थानीय लोगों ने इस हादसे की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी और मौके पर राहत कार्य शुरू किया।

Solan Cloud burst

जानकारी के अनुसार यहां बड़ी मात्रा में इकट्ठा हुए मलबे को हटाने में लोगों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। वहीं प्रशासन ने आसपास रह रहे लोगों से भी एहतियातन सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है। वहीं पिछले दिनों बागेश्वर में बादल फटने का मामला सामने आया था। लेकिन इस हादसे में किसी तरह की कोई जान-हानि की सूचना नहीं मिली थी। हालांकि डिजास्टर मैनेजमेंट ने हादसे में 50 से ज्यादा पशुओं के बहने की आशंका जताई थी। बता दें कि पिछले कई दिनों से देश के पहाड़ी इलाकों में बादल फटने की घटनाएं सामने आई हैं। जिससे लोग काफी परेशानी में हैं।

Watch Video

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *