तो इस कारण Gangster Dilpreet बाबा ने मंगवाई थी AK-47

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब के मशहूर गैंगस्टरों में जाने जानने वाला गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा पुलिस के कब्जे में है और इस दौरान वो कई अहम…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब के मशहूर गैंगस्टरों में जाने जानने वाला गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा पुलिस के कब्जे में है और इस दौरान वो कई अहम खुलासे कर रहा है। गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा की महिला साथियों ने भी बयान दिया कि वो उनके साथ चंडीगढ़ में ही रहता था और नशे की ओवरडोज हो जाने के बाद उसको पीजीआई में भी भर्ती करवाया गया था। गौरतलब है कि परमीश वर्मा को अदालत में पेश किया गया कोर्ट ने दिलप्रीत बाबा को सात दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया है।

gangster dilpreet

सूत्रों के हवाले से पता चला है कि गैंगस्टर दिलप्रीत अपने पास AK-47 भी रखता था और इस बात का दावा पुलिस ने किया है।सूत्रों से ये भी पता चला है कि गैंगस्टर दिलप्र्रीत बाबा सात दिन की रिमांड की मांग करते हुए एके AK-47 को भी रिक्वर करने की भी मांग की गई। इस मांग पर अदालत ने अपनी स्वीकृति भी दे दी है। गौरतलब है कि गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा सात दिन और पुलिस रिमांड पर है। साथ ही अब ये सवाल उठता है कि गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा ने आखिर किस वजह के कारण अपने पास AK-47 रखी हुई थी।

gangster dilpreet

पुलिस सूत्रों का ये भी कहना है कि गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा के साथी रिंदा की पहुंच पाकिस्तान तक बताई जा रही है। इसको लेकर भी पुलिस गैंगस्टर दिलप्रीत से पुछताछ कर सकती है। सूत्रों का कहना है कि गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा का परमीश वर्मा के बाद जेल में बंद पिंदरी नाम के व्यक्ति को अपना अगला निशाना बनाना था। कहा जा रहा है कि पिंदरी के साथ गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा की पुरानी रंजिश थी जिस कारण गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा ने AK-47 रिंदा से मंगवाई थी। फिलहाल पुलिस ने सात दिन की गैगंस्टर दिलप्रीत की रिमांड मांगी है इस दौरान भी कई अहम खुलासे होने की आशंका जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *