#Breaking: मोरनी गैंगरेप मामला-पीड़िता को हरियाणा और चंडीगढ़ पुलिस ने दी सुरक्षा

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंचकूला में मोरनी के एक गेस्ट हाउस में विवाहिता के साथ हुए गैंगरेप मामले में हरियाणा और चंडीगढ़ पुलिस ने पीड़िता…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंचकूला में मोरनी के एक गेस्ट हाउस में विवाहिता के साथ हुए गैंगरेप मामले में हरियाणा और चंडीगढ़ पुलिस ने पीड़िता को सुरक्षा प्रदान की है। हरियाणा और चंडीगढ़ पुलिस की ओर से दो-दो पुलिस कर्मचारी पीड़िता की सुरक्षा के लिए तैनात किए गए है।gang-1इनमें हरियाणा की ओर से एक महिला और एक पुरुष पुलिस कर्मी और चंडीगढ़ की ओर से भी एक महिला और एक पुरुष पुलिस कर्मी को पीड़िता की सुरक्षा में तैनात किया गया है। मामले की जांच कर रही एसआईटी को एक और सफलता मिली है।morni aaropi arrestपंचकूला पुलिस ने मोरनी गैंगरेप मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रायपुर रानी से धीरज नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। धीरज की गिरफ्तारी के बाद गिरफ्तार होने वाले आरोपियों की संख्या 10 हो गई है। अभी 30 अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी होना बाकी है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *