ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दुनिया में गुरु-शिष्य के रिश्ते को सबसे पवित्र रिश्ता माना गया है, लेकिन फतेहाबाद में एक निजी स्कूल की अध्यापिका ने अपने ही छात्र को अगवा कर लिया।
फतेहाबाद के एक निजी स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़ने वाला एक छात्र रोजाना की तरह घर से स्कूल के लिए निकला था, लेकिन वो स्कूल नहीं पहुंचा। छात्र के स्कूल न पहुंचने की जानकारी मिलने पर उसके परिजन स्कूल पहुंच गए।
स्कूल से पता चला कि बच्चे को पंजाबी विषय पढ़ाने वाली महिला टीचर भी स्कूल से गायब है। इसके बाद टीचर के परिजन भी स्कूल में पहुंच गए। शुरूआती जांच में पता चला कि महिला टीचर 15 वर्षीय छात्र को अपने साथ ले गई है।
थाना शहर के अतिरिक्त एसएचओ जगदीश चंद्र ने बताया कि छात्र के परिजनों ने उन्हें बच्चे के गायब होने की शिकायत दी है। शिकायत में बच्चे के परिजनों ने महिला टीचर पर बच्चे को अगवा करने का आरोप लगाया है। इस पर पुलिस ने महिला टीचर के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
टीचर ने किया छात्र का अपहरण !
ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दुनिया में गुरु-शिष्य के रिश्ते को सबसे पवित्र रिश्ता माना गया है, लेकिन फतेहाबाद में एक निजी स्कूल की अध्यापिका ने…
