दुकान में बुलाकर मासूम से दुष्कर्म की कोशिश

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कभी दूध-दही के खाने के रूप में अपनी पहचान बना चुके हरियाणा को शायद किसी की नजर लग गई है। यहीं…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कभी दूध-दही के खाने के रूप में अपनी पहचान बना चुके हरियाणा को शायद किसी की नजर लग गई है। यहीं कारण है कि हरि की नगरी कहे जाने वाले हरियाणा में रोजाना बलात्कार के मामले सामने आ रहे है। इतना ही नहीं इस प्रकार की घटनाओं में लोग मासूम बच्चियों को भी अपना शिकार बनाने से परहेज नहीं कर रहे। कुछ ऐसा ही एक मामला कोसली के गांव सुरहेली में सामने आया है। गांव में 5 साल की एक बच्ची दुकान पर चीज लेने गई थी।attamp to rapeआरोप है कि उसी दौरान दुकानदार श्रीचंद यादव ने उसे दुकान के अंदर बुला लिया। बच्ची को दुकान में बुलाकर दुकानदार ने उससे दुष्कर्म की कोशिश की, लेकिन बच्ची के रोने के कारण वो घबरा गया और बच्ची वहां से भागकर रोती हुई अपने घर पहुंची। घर पहुंचने पर बच्ची ने परिजनों को बताया तो परिजनों ने पुलिस को इसकी शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर फिलहाल आरोपी दुकानदार के खिलाफ मामला तो दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। जांच अधिकारी रेशम देवी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *