फ्रेंडशिप करके बनाए रिलेशन, फिर वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में बलात्कार की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। अभी पंचकूला का मोरनी कांड शांत नहीं हुआ है…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में बलात्कार की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। अभी पंचकूला का मोरनी कांड शांत नहीं हुआ है कि पंचकूला में ही एक और रेप का मामला सामने आया है। सेक्टर-5 महिला पुलिस थाने में दी शिकायत में एक नाबालिग लड़की ने कहा कि पहले आरोपी युवक ने उसके साथ फ्रेंडशिप कर उसे अपने विश्वास में लिया। उसके बाद आरोपी ने उसके साथ रिलेशन बनाए, जिसका उसने वीडियो भी बना लिया। इसके बाद वो बार-बार लड़की को बुलाकर रिलेशन बनाने के लिए कहने लगा। लड़की के मना करने पर वो वीडियो दिखाकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। इसके बाद लड़की ने पुलिस को शिकायत दी।RAPEपुलिस ने नाबालिग की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ रेप औऱ आईटी एक्ट के तहत मामला दर्जकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्जकर पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाने के बाद उसे कोर्ट में पेश कर मजिस्ट्रेट के सामने पीड़िता के बयान दर्ज करवाए। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है, क्योंकि मोरनी रेप केस में पहले से ही अपनी फजीहत करा चुकी हरियाणा पुलिस अब रेप के मामले में किसी भी प्रकार की कोई कोताही नहीं बरतना चाहती।

https://www.facebook.com/livingindianewsharyana/videos/298521154047086/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *