रावण की तरह लूट के लिए भिखारी बनकर आए लुटेरे

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फरीदाबाद के बड़खल की क्राइम ब्रांच ने एक ऐसे गिरोह का खुलासा किया है, जो आम दूसरे अपराधियों से हटकर वारदात…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फरीदाबाद के बड़खल की क्राइम ब्रांच ने एक ऐसे गिरोह का खुलासा किया है, जो आम दूसरे अपराधियों से हटकर वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए गए आरोपी रामायण के रावण की तरह वारदात को अंजाम देते थे। जैसे रावण ने सीता को अगवा करने के लिए साधु का भेष बनाया था। उसी अंदाज में ये लुटेरे भी साधु-भिखारी का भेष बनाकर घरों में घुसकर लूटपाट करते थे। इतना ही नहीं लुटेरा गिरोह के सदस्य रावण की तरह से केवल उसी मकान को अपना निशाना बनाते थे, जहां पर कोई महिला अकेली होती थी।

LOOTERA

क्राइम ब्रांच बड़खल के प्रभारी अनिल छिल्लर ने बताया कि पाली गांव में 19 जुलाई को तीन महिलाएं और दो आदमी भीख मांगने के बहाने एक मकान में घुस गए। घर में मौजूद महिला के गले पर चाकू रखकर लुटेरों ने वहां रखी नकदी और जेवर लूट लिए। पुलिस ने गिरोह की महिलाओं को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब गिरोह के पुरुष सदस्यों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस को गिरफ्तार किए गए आरोपियों से कई वारदात का खुलासा होने की उम्मीद है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *