मोरनी गैंगरेप के ‘40 शिकारी’, चौथा आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, अभी 36 और बाकी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: मोरनी गैंगरेप मामले को लेकर प्रशासन और कानून सवालों के घेरे में है तो वहीं अब सरकार पर भी सवाल खड़े होने…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: मोरनी गैंगरेप मामले को लेकर प्रशासन और कानून सवालों के घेरे में है तो वहीं अब सरकार पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं | सूबे की सियासत में जैसे कि आशंकाएं जताई जा रही थी | वो पूरी होती हुई नज़र आ रही हैं | मामले को लेकर एक तरफ आम आदमी पार्टी पहले ही मोरनी के गेस्ट हाउसेज़ पर सवाल खड़ा कर चुकी है | वहीं अब इस मामले को लेकर इनेलो ने भी सरकार पर करारा निशाना साधा है | इनेलो ने सीएम मनोहर लाल सरकार को मोरनी गेस्ट हाउस कांड मामले में निकम्मी सरकार करार देते हुए इस्तीफ़े की मांग कर डाली |

मोरनी मामले को लेकर जहां सरकार और प्रशासन सवालों के घेरे में है, तो वहीं पुलिस भी मामले में एक्टिव हो गई है | पंचकूला पुलिस ने इस मामले में चौथी गिरफ्तारी करते हुए रायपुरानी के साहब सिंह को गिरफ्तार किया | जिसको पंचकूला पुलिस ने अदालत में जज के सामने भी पेश कर दिया | पुलिस पहले ही इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है | लिहाजा तीन दिन बाद इस मामले में चौथी गिरफ्तारी पुलिस के लिए कामयाबी ज़रूर हो सकती है | लेकिन अभी उसे 36 गिरफ्तारियां और करनी है | फिलहाल पुलिस ने चौथे आरोपी जिस साहब सिंह को गिरफ्तार किया | उसे अदालत ने दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है |

वहीं अब इस मामले में 50 के नोट का खेल भी सामने आया है | जी हां पचास रूपए के नोट का खेल जो पीड़ित परिवार के पास है वो नोट जिस पर किसी के फोन नंबर लिखे हुए है | बताया जा रहा है कि नोट पर लिखे ये नंबर आरोपी सनी के कहे मुताबिक डेराबस्सी के किसी पुलिसकर्मी का है, इस नोट का एक फोटो इस पीड़ित परिवार ने पुलिस को दे दिया है | लेकिन पीड़ित परिवार की मांग है कि उनको पंचकूला पुलिस पर ज़रा भी भरोसा नहीं है | क्योंकि पंचकूला पुलिस से जब मदद की उम्मीद की गई तो वो अपनी ज़िम्मेदारी को किसी और के कंधे पर डालती नज़र आई | लिहाज़ा अब इस मामले को चंडीगढ़ पुलिस को ट्रांसफर कर दिया जाए |

ये उसी पुलिस पर विश्वास का जीता जागता सबूत है जो समर्पण के साथ सेवा भावना पर तत्पर रहने को अपना नारा बताती है | जिसके लिए आज एक रेप पीड़िता सवाल खड़े कर रही है | ऐसे में सवाल ये ही बनता है कि क्या सेवा और समर्पण का काम इसी तरह से होता हैं |

Watch Video 

https://youtu.be/VoNk-voGhxk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *